ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

जांच एजेंसी कुछ ‘शक्तियों’ के इशारे पर काम कर रही, ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में बोले कपिल सिब्बल

नई दिल्ली:  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने ‘नेशनल हेराल्ड’ के स्वामित्व वाली कंपनी की संपत्तियां कुर्क करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह राजनीति में नया निचला स्तर है। कांग्रेस के पूर्व नेता सिब्बल ने यह आरोप भी लगाया कि जांच एजेंसी कुछ ‘शक्तियों’ के इशारे पर काम कर रही है।

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत लगभग 752 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और इक्विटी शेयर जब्त किए हैं। अस्थायी कुर्की आदेश तब आया जब पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होने वाली है।

 सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यंग इंडियन (वाईआई), एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल)… ईडी ने एजेएल की 752 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। आरोप: एजेएल की संपत्ति के मालिकाना हक रखने वाली वाईआई के शेयरधारकों ने धोखाधड़ी और विश्वास हनन किया है। कानून: शेयरधारक कभी कंपनी की संपत्ति के मालिक नहीं होते हैं। यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है। राजनीति में एक नया निचला स्तर।”

Related Articles

Back to top button