ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
लाइफ स्टाइल

झटपट बनाएं राजस्थानी कांजी मिर्च अचार

कई बार खाना भूख तो जोरों की लग रही होती है, लेकिन सब्जी खाने का मन नहीं होता। ऐसे में आप या तो अचार या चटनी को अपनी थाली में शामिल करते हैं। हालांकि, कई बार इनसे भी मन भर जाता है। ऐसे में आप अपने लिए टेस्टी राजस्थानी मिर्च अचार को खाने में शामिल कर सकते हैं। ये इंस्टेंट अचार आपके खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देगा। आप इसे ट्रेवल के दौरान भी साथ लेकर जा सकते हैं।
सामग्री –इसे बनाने के लिए आपको चाहिए हरी मिर्च, पीली सरसों, सौंफ, हींग, नींबू, और नमक चाहिए।
रेसिपी – इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें।जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें हरी मिर्च को डालें और अच्छे से बॉइल करें।जब मिर्च बॉइल हो जाए तो हरी मिर्च को निकाल लें। इसके पानी को एक तरफ रखें।अब मसाला तैयार करें। इसके लिए पीली सरसों को अच्छे से पीस लें और पाउडर बनाएं। इसके बाद सौंफ को भी दरदरा पीस लें।अब पीली सरसों पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक और हींग को अच्छे से मिक्स करें।हरी मिर्च में मसाला भरने के लिए इसको बीच से काट लें। अब इसमें मसाला भरें और फिर एक कंटेनर में रखें।अब जो पानी रखा था वो पानी मिर्च में डालें और फिर नींबू का रस इसमें निचोड़ दें।कुछ देर या एक दिन के लिए इस अचार को खट्टा होने के लिए रखें और इसे पूड़ी-पराठे के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button