ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

72वें ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज आज, जानें कौन कर रहा है भारत को रिप्रेजेंट

72वें ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स 2023 का आज आगाज होगा। फैशन और ब्यूटी में रूचि रखने वालों को मिस यूनिवर्स जैसे बड़े खिताब का इंतजार रहता है। फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट में करीब 84 देश हिस्सा ले रहे हैं। दुनियाभर की खूबसूरत महिलाओं के बीच कॉम्पटीशन होगा जिसमें भारत को चंडीगढ़ की सुंदरी श्वेता शारदा रिप्रेजेंट करेंगी। ब्यूटी पेजेंट शो विदेश में आयोजित किया जा रहा है ऐसे में भारत में ये एक दिन बाद दिखाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स।

जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में किया जाएगा आयोजित

‘मिस यूनिवर्स’ में दुनिया की सबसे खूबसूरत और बुद्धिमान हसीनाएं ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ की स्किल्स के साथ अपने सिर पर ताज सजाती हैं। अब तक भारत की तीन मिस यूनिवर्स और 6 मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं। इस बार भी भारतीय मॉडल श्वेता शारदा ‘मिस यूनिवर्स 2023’ ब्यूटी पेजेंट भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। 72वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 18 नवंबर 2023 यानी आज अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया जाएगा। सेरेमनी में 2022 की मिस यूनिवर्स की विनर रहीं R’Bonney Gabriel 2003 की मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी।

भारत में 19 नवंबर को सुबह देखा जा सकता है

सेंट्रल अमेरिका में ब्यूटी पेजेंट शाम 7.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। भारत में इसे अगली सुबह यानी 19 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे देखा जा सकता है। आप मिस यूनिवर्स के यूट्यूब चैनल या एक्स (ट्विटर) पर भी देख सकते हैं। इस ब्यूटी पेजेंट को जेनी माई जेनकिंस, मारिया मेनमोस और पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कुल्पो द्वारा होस्ट की जाएगी।

कितने देश हैं शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैशन शो में 84 देश शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 13000 लोग शो को लाइव देखेंगे। नेशनल कॉस्ट्यून प्रतियोगिता पहले ही हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button