ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

प्रधानमंत्री ने मिक जैगर से कहा-आपको यहां के लोगों और संस्कृति में खुशी मिली, जानकर खुशी हुई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रसिद्ध रॉकस्टार मिक जैगर ने भारत में अपने प्रवास का आनंद लिया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जैगर के प्रसिद्ध गीतों में से एक का शीर्षक साझा किया। मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कहा, ‘‘ ‘यू कान्ट ऑलवेज गेट व्हॉट यू वॉन्ट’, लेकिन भारत साधकों से भरी हुई भूमि है, जो सभी को सांत्वना और ‘संतुष्टि’ प्रदान करती है।

यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली। आप यहां आते रहिए…।” शुक्रवार को ‘एक्स’ पर हिंदी मिश्रित अपनी पोस्ट में, जैगर ने अपने गायन का एक वीडियो साझा किया और भारत में प्रवास पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा था, ‘‘धन्यवाद और नमस्ते भारत। रोज के कामों से दूर, भारत आकर मुझे बड़ी खुशी हुई।” जैगर हाल ही में विश्व कप क्रिकेट मैच देखते भी नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button