ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

उत्तरी हवा से बढ़ी सिहरन, पारा में आई गिरावट

जबलपुर। उत्तर से आ रही हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सिहराने लगी है। हालांकि हवा का रुख उत्तर के साथ पश्चिमी होने से दिन में ठंड का अहसास अब भी कुछ कम है। धूप अब भी महसूस हाे रही है। लेकिन शाम होते ही उत्तरी हवा के जाेर से सिहरन होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बदल रहे मौसम के असर से जबलपुर सहित प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तामपान जहां एक डिग्री कम होकर 28.6 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान फिर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

निकले गर्म कपड़े

बुधवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा पर शाम होते ही उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। रात में ठंडी हवा सिहराने लगी। रात में जरूरी काम से निकलने वाले गर्म कपड़े धारण कर निकले। विदित हो कि इसके पहले सर्द सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29 अक्टूबर 2023 को 14 डिग्री तक नीचे आ गया था। इसके बाद 15 नंवबर को 14 डिग्री तक नीचे आया है।

तीन दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम

फिलहाल तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड अपना असर और दिखाएगी। तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम की रंगत बदल सकती है। 19 नवंबर से मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है तापमान भी आंशिक रूप से बढ़ सकता है। हालांकि एक-दो दिन बाद फिर माैसम सामान्य होते ही ठंड का असर बढ़ जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button