ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अब बढ़ेगा जनसंपर्क

इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 22 नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि गुजरने के बाद मुकाबले की स्थिति भी स्पष्ट है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

ये तीनों ही पूर्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके हैं। इसी तरह सचिव पद पर भी तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इसके अलावा सह सचिव और उपाध्यक्ष पद पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी के अनुसार निष्पक्ष मतदान और मतगणना के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 22 नवंबर को सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

इधर अब तक इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क कर रहे प्रत्याशियों ने अब व्यक्तिगत जनसंपर्क शुरू कर दिया है। दीपावली पर्व के बाद इसमें तेजी आएगी। बताया जा रहा है कि बहुत जल्दी कुछ प्रत्याशी दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित करने वाले हैं।

इसकी कार्ययोजना तैयार हो भी चुकी है। संभवत: शनिवार-रविवार को अवकाश के दिन इनका आयोजन होगा। मिलन समारोह में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्याशियों ने कुछ खास समर्थकों को इसकी जिम्मेदारी सौंप भी दी है।

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हुई

इधर इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। वर्तमान कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपते हुए तुरंत चुनाव कराने की मांग कर दी है। उन्होंने चुनाव कराने को लेकर अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है।

इसमें कहा है कि पिछले वर्ष 9 नवंबर 2022 को संघ के चुनाव हुए थे। इस वर्ष अब तक चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से सदस्यों में असमंजस की स्थिति है। इधर इंदौर अभिभाषक संघ ने 22 नवंबर को एक बैठक आयोजित की है। संभवत: इसमें चुनाव के मुद्दे को लेकर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button