ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

कमल नाथ के सामने मंच पर आपस में भिड़ें कांग्रेस नेता, जमकर बहस, मारे थप्पड़

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कई जनसभाएं की। सागर के रहली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सीएम कमल नाथ जनसभा करने पहुंचे, जहां कमल नाथ के सामने कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ गए. दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच में जमकर बहसबाजी हो गई। माहौल बिगड़ता हुआ देश खुद कमल नाथ बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के समर्थन में पूर्व सीएम कमल नाथ सागर जिले की रहली विधानसभा में जनसभा करने पहुंचे थे। कमल नाथ के मंच पर पहुंचने पर भाषण को लेकर जीवन पटेल जो कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार के बीच बहस हो गई। जिसके बाद कमल नाथ के हस्तक्षेप के बाद में तब जाकर मामला शांत हुआ।

दिवाली पर कमल नाथ ने सागर के रहली में जनसभा को संबोधित किया। कमल नाथ ने यहां बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। नौजवानों की ओर देखकर मुझे बड़ी बेचैनी होती है। मध्य प्रदेश में 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं।

Related Articles

Back to top button