ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

आतंकी योग को 2 AK56, 1 पिस्टल और 1 टिफिन बम के साथ किया गिरफ्तार

अमृतसर: आतंकी योगराज योग से पकड़े गए हथियार।पंजाब की अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे लखबीर सिंह उर्फ लंडा की एक और कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। अमृतसर पुलिस ने नार्को-टैरर मॉड्यूल से जुड़े राजोके तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। जिससे बड़ी मात्रा में हथियार, टिफिन बम और टिफिन बम को बरामद किया है।योगराज से बरामद टिफिन बम।डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि अमृतसर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल को बेनकाब किया है। पुलिस के हाथ योगराज उर्फ योग लगा। जिससे पुलिस ने 2 AK56, 1 पिस्टल, 25 गोलियां बरामद की। इसके साथ ही 1 टिफिन बम IED, 2 कि.ग्रा. हेरोइन और एक कार भी जब्त की गई है। आतंकी लंडा और रिंदा त्योहारों के सीजन में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हथियार योग ने पाकिस्तान से मंगवाए थे।6 और संदिग्ध हिरासत मेंSSP रूरल स्वप्न शर्मा ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने इस मामले में 5 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस कुछ और को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने रमदास पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत 21/27-A/29/61/85 और आर्म्स एक्ट 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।2019 से फरार है योगअमृतसर पुलिस की तरफ से पकड़ा गया योग 2019 से फरार चल रहा है। सितंबर 2019 में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 5 AK47 बॉर्डर पर ड्रॉप की गई थी। इस खेप में भी योग का नाम सामने आया था। पुलिस ने तब भी योग को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वे फरार हो गया। तकरीबन तीन साल के बाद योग पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

Related Articles

Back to top button