ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
मध्यप्रदेश

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करेंगे देवास के खातेगांव व सोनकच्छ में जनसभा

देवास। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवास जिले के खातेगांव और सोनकच्छ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी दोपहर करीब एक बजे हेलीकाप्टर से खातेगांव पहुंचेंगे, जहां कृषि उपज मंडी में हेलीपेड बनाया गया है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में डाक बंगला मैदान तक रोड शो करेंगे फिर यहां जनसभा होगी। खातेगांव के बाद योगी दोपहर करीब 3.30 बजे सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौबाराधीरा पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर के समर्थन में जनसभा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ की आज शाजापुर में सभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाजापुर और देवास जिलों के दौरे पर रहेंगे। योगी दोपहर करीब 12 बजे शाजापुर जिले के शुजालपुर और कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभा करेंगे। इसके बाद करीब एक बजे वह हेलीकाप्टर से देवास जिले के खातेगांव पहुंचेंगे, जहां कृषि उपज मंडी में हेलीपेड बनाया गया है। यहां से डाक बंगला मैदान तक रोड शो करेंगे। बाद में यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 3.30 बजे सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौबाराधीरा में उनकी जनसभा होगी।

Related Articles

Back to top button