ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती

बिहार की एक युवती को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते यूपी के एक युवक से प्यार हो गया। फिर क्या, युवती सात जन्मों का साथ निभाने और शादी के बंधन में बंधने के लिए सबकुछ छोड़कर लड़के के पास पहुंच गई। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां की रहने वाली एक युवती ऑनलाइन लूडो खेला करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात यूपी के प्रतापगढ़ के गोपालपुर के रहने वाले एक लड़के से हुई। दोनों को लूडो खेलते-खेलते आपस में प्यार हो गया और धीरे-धीरे बात कसमों-वादों तक पहुंच गई शादी कर साथ रहने का वादा हो गया। इसके बाद दोनों ने नवरात्र में अष्टमी के दिन शादी करने की ठान ली।
सबकुछ छोड़ लड़के के पास पहुंची युवतीलड़के की प्रेमिका अपना सबकुछ छोड़कर अकेले प्रतापगढ़ आ गई। वह लड़के से मिली और दोनों मां बेल्हा देवी मंदिर में शादी करने के लिए पहुंच गए। प्रेमी जोड़े के साथ किसी परिजन के न होने पर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद सामने आया कि युवक व युवती अलग-अलग धर्म के हैं, जिसके बाद मामला बढ़ गया और हंगामा होने लगा।
हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मंदिर पहुंच गई और उसने युवती से घरवालों का नंबर लेकर फोन लगाया। फोन युवती की मां ने उठाया, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में एक युवक से शादी कर रही है। इसके बाद मां ने कहा, उनकी बेटी बालिग  है और प्रतापगढ़ के युवक से प्यार करती है। उन्हें इस शादी से कोई एतराज नहीं। युवती की मां का जवाब सुनकर भीड़ शांत हो गई, जिसके बाद दोनों की मंदिर परिसर में शादी कराई गई।

Related Articles

Back to top button