ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए नौ घंटे बदला रहेगा बालाघाट का ट्रैफिक रूट

 बालाघाट। केंद्रीय गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को बालाघाट से ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। वह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को पुलिस ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूट जारी किया। गुरुवार को सुबह दस बजे से शाम सात बजे यानी नौ घंटे तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वहीं, प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में गुरुवार को एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा रहेगा और ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी रहेगी।

पानी पाउच की दो हजार बोरियां रखवाईं

उत्कृष्ट मैदान में जनसभा के लिए तीन विशाल डोम बनाए गए हैं। जिले में भीषण गर्मी व उमस को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बुधवार को पानी पाउच की दो हजार बोरियां ;एक बोरी में 150 पाउचद्ध रखवाई गई। इसके लिए चार बड़े वाहनों में पानी पाउच की बोरियाें की व्यवस्था की गई है। बुधवार को बालाघाट सहित आधा दर्जन जिलों के पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठों द्वारा दिशा.निर्देश दिए गए।

शहर में प्रवेश-निकासी का ऐसा रहेगा रूट

  • वारासिवनी/लालबर्रा से बालाघाट, बैहर या गोंदिया जाने वाले वाहन डेंजर रोड होते हुए गोंदिया रोड पहुंचेंगे।
  • बैहर जाने वाले मार्ग कोसमी तिराहा से बायपास रोड होते हुए बैहर रोड पहुंचेंगे।
  • गोंदिया से बालाघाट होते हुए वारासिवनी/लालबर्रा जाने वाले वाहन डेंजर रोड का इस्तेमाल करेंगे।
  • बैहर से बालाघाट/वारासिवनी/लालबर्रा जाने वाले वाहन संविधान चौक से कोसमी, गोंगलई, गायखुरी होकर गुजरेंगे।
  • गुरुवार को दोपहर 12 से रात 9 बजे तक भारी वाहनाें का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गुरुवार को ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • भटेरा से कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहन अवंतीबाई चौक पर खाली करेंगे और कृष्णा डेयरी रोड से मैदान पहुंचेंगे।
  • भरवेली की ओर से आने वाले संविधान चौक, कोसमी, नवेगांव, गोंगलई होकर पालिटेक्निक कालेज में वाहन पार्क करेंगे।
  • गोंदिया से आने वाले वाहन गोंगलई होकर पालिटेक्निक कालेज में बनी पार्किंग में खड़े होंगे।
  • वारासिवनी की तरफ से आने वाले वाहन विधायक बंगला के पासए रेंजर कालेज में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
  • स्थानीय लोगों के वाहनाें की पार्किंग इतवारी बाजार मैदान, सरस्वती स्कूल के पीछे बने मैदान में होगी।

Related Articles

Back to top button