ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
धार्मिक

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर इस तरह करें डेकोरेशन, भरा रहेगा धन-धान्य

इंदौर। पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को पड़ेगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद देवी सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। साथ ही इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। जिस घर में गंदगी होती है, वहां देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। वास्तु को ध्यान में रखकर घर को सजाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए, जानते हैं दिवाली पर वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं अपना घर।

घर से बाहर कर दें ये चीजें

दिवाली से पहले घर की उन सभी पुरानी और बेकार चीजों को हटा दें, जिनका अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। पुरानी वस्तुएं, अखबारों के ढेर, टूटे हुए शीशे, फटे कपड़े, घिसे-पिटे जूते-चप्पल- इन सभी चीजों को दिवाली से पहले हटा देना चाहिए। घर में पुरानी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती हैं, जिससे घर में खुशियां नहीं आती हैं। इससे मां लक्ष्मी भी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

इस तरह सजाएं अपना घर

दिवाली की सफाई के दौरान घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरह साफ करें। दरवाजे से आने वाली किसी भी तरह की आवाज को अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। इसके बाद मुख्य द्वार पर चांदी का स्वस्तिक और लक्ष्मी जी के चरण वाले चिह्न लगाएं। इसके अलावा आप दरवाजे को अच्छे से सजाने के लिए आम के पत्ते भी लगा सकते हैं। इस तरह मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी।

ईशान कोण को रखें साफ

घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी ईशान कोण को अच्छे से साफ करें। घर की पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां मिलती हैं, उसे घर का ईशान कोण कहा जाता है। घर का यह स्थान भगवान का स्थान माना जाता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि घर का यह खास स्थान साफ ​​सुथरा हो। इस स्थान पर अनावश्यक वस्तुएं न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button