ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

राज्यपाल उइके वर्धा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुई शामिल, अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का भी किया शुभारंभ

रायपुर, राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुईं। राज्यपाल ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगोष्ठी का विषय स्वराज्य, सुराज्य और स्वबोध का गांधी मार्गष् अत्यधिक प्रासंगिक है और गांधीजी के सम्पूर्ण जीवन को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि वर्धा हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। उनका जीवन दर्शन, वर्धा की पावन भूमि के कण-कण में विद्यमान है। इस पवित्र भूमि से ही गांधीजी ने भारत के नव निर्माण का स्वप्न देखा। गांधी जी के विचारों की रोशनी ने ही सम्पूर्ण विश्व को वास्तविक भारत दिखाया है। राज्यपाल ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए गांधीजी ने संसाधनों के अभाव में भी देश को एकजुट करने का महान कार्य किया था, उन्होंने त्याग और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा की सीख दी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश ने विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाई है। राज्यपाल उइके ने कहा कि जिस प्रकार गांधीजी ने स्वराज की संकल्पना तथा अंतिमजन के उत्थान की बात की थी। वर्तमान में इसी संकल्पना के अनुरूप ही देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शासकीय व गैर शासकीय कार्यों में हिंदी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख किया और उसकी सराहना की। राज्यपाल ने गांधीजी के दर्शन से जीवन और कार्यशैली में आए बदलाव के बारे में भी अपनी बात रखी।

राज्यपाल उइके ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का किया शुभारंभ
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के परिसर में डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की विशेष तैयारी हेतु शिक्षा दी जा रही है। राज्यपाल उइके ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए वर्धा विश्वविद्यालय के चयनित होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वर्धा के सांसद श्री रामदास तड़स, कुलपति डॉ रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button