ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देशमनोरंजन

बाघ की करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।रवीना टंडन ने बुधवार को कहा कि वह वन विभाग की जीप पर सवार थी और वह अपने निर्धारित रास्ते पर ही थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में रवीना टंडन का वाहन टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के पास है और उनकी गतिविधियों से नाराज होकर बाघिन ने पर्यटकों पर गुर्राया भी है।

रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी। उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

रवीना टंडन ने कहा कि हम टूरिज्म ट्रैक पर थे, जहां से यह बाघ गुजरते हैं। वीडियो में जो कैटी बाघिन है, वह भी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी। वह वाहनों के पास से गुजरने को लेकर अभ्यस्त है। बाघ वहां के राजा होते हैं, जहां वे विचरण करते हैं। हम तो मूकदर्शक थे। उन्होंने यह भी लिखा कि बाघों के पास अचानक कोई गतिविधि उन्हें हमला करने को उकसा सकती है।

Related Articles

Back to top button