ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नगर अध्यक्ष को मानहानि का भेजा नोटिस ,जानिए पूरा मामला

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा के द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को मानहानि का नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्होंने कल एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए नोटिस देना बताया है, इस दौरान सुरजीत चड्ढा ने मीडिया से चर्चा में डिप्रेशन के चलते गौरव रणदिवे के इस तरह के बयान देने की बात कही।

 दरअसल, इंदौर प्रेस क्लब में आमने-सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों ही पार्टियों के अध्यक्षों क आमंत्रित किया गया था, जिसमें शामिल होने भाजपा की तरफ से नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शामिल हुए थे, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, इस दौरान चड्ढा ने गौरव के लिय कहा था कि वह पूर्व में एनएसयूआई के सदस्य रहे हैं और पूर्व कांग्रेसी नेता है, जिस पर से गौरव रणदिवे ने सुरजीत चड्ढा पर आरोप लगाया था कि वह अध्यक्ष बनने के पहले कई बार बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क कर चुके हैं, इसी बात से दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

 जिसके बाद आज सुरजीत चड्ढा ने इसी बात को मुद्दा बनाते हुए गौरव रणदिवे को मानहानि का नोटिस भेजा है।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए चड्ढा ने कहा कि गौरव को मुझे और मेरे परिवार को बीजेपी में लाने के लिए एक और जन्म लेना पड़ेगा, और गौरव रणदिवे टिकट न मिलने से डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं, इसलिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button