ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस जीती तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे 4,000 रुपए

हैदराबाद:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में महिलाओं को सामाजिक पेंशन, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कमी तथा मुफ्त बस यात्रा जैसे कदमों के तहत हर महीने 4,000 रुपये का लाभ हो सकता है।

कालेश्वरम परियोजना के मेदिगड्डा (लक्ष्मी) बैराज के पास अंबातिपल्ली गांव में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) द्वारा कथित रूप से ‘‘लूटा” गया सारा धन महिलाओं को ‘‘लौटाने” का फैसला किया है। राहुल ने कहा, ‘‘तेलंगाना की महिलाएं यहां के मुख्यमंत्री की लूट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री द्वारा लूटी गई रकम को आपके बैंक खातों में जमा करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि पहले कदम के तौर पर महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये सामाजिक पेंशन के तौर पर जमा किये जायेंगे। साथ ही 1,500 रुपये की बचत भी होगी क्योंकि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा और महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी जिससे उनके करीब 1000 रुपये बचेंगे। वर्तमान में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इन सब से आपको हर महीने 4,000 रुपये का फायदा होगा। इसे पराजाला सरकार (जनता की सरकार) कहा जाता है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में एक लाख करोड़ रुपये की लूट हुई है। गांधी ने कहा कि आगामी चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एक तरफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि लड़ाई कांग्रेस और केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी के बीच है।” उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम और भाजपा बीआरएस का समर्थन कर रही हैं। इसलिए आपको दोराला सरकार (सामंती सरकार) को हटाने और पराजाला सरकार (जनता की सरकार) की स्थापना के लिए कांग्रेस को पूरा समर्थन देना होगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि कालेश्वरम परियोजना केसीआर के लिए ‘‘एटीएम” की तरह पैसा बनाने का माध्यम बन गई है और इस मशीन को चलाने के लिए तेलंगाना में सभी परिवारों को ‘‘2040 तक हर साल 31,500 रुपये खर्च करने होंगे।”

Related Articles

Back to top button