ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आइटीआइ प्राचार्य और उप संचालक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक आने की उम्मीद

इंदौर। तकनीकी शिक्षा-कौशल विकास रोजगार विभाग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सितंबर में भर्ती परीक्षा करवाई थी। आइटीआइ में प्राचार्य, उप संचालक, सहायक संचालक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अक्टूबर में आयोग ने प्रश्नों के गलत जवाब को सुधारकर दूसरी माडल आंसरशीट अपलोड कर दी है। अब आयोग अभ्यर्थियों का मूल्यांकन करवाने में लगा है। संभवत: दिसंबर तक परिणाण घोषित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, फिर साक्षात्कार करवाए जाएंगे, जिसमें तीन से चार महीनों का समय लग सकता है।

आयोग ने मार्च में विभिन्न पदों पर विज्ञापन जारी किया था, जिसमें आइटीआइ प्राचार्य (29), उप संचालक (8), प्राचार्य द्वितीय श्रेणी (96) और सहायक संचालक (48) पद थे। दस सितंबर को परीक्षा करवाई गई, जिसमें 15 हजार से अधिक आवेदक थे। चार दिन बाद आयोग ने 14 सितंबर को पहली माडल आंसरशीट अपलोड की गई। कई प्रश्नों के जवाब को अभ्यर्थियों ने गलत बताया। आपत्ति का निराकरण करते हुए 19 अक्टूबर को आयोग ने प्रश्नों के जवाब सुधारकर दूसरी आंसरशीट वेबसाइट पर जारी की।

वायरल मैसेजों पर ध्यान न दें

अभ्यर्थियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर मैसेज वायरल हो रहे है, जिसमें किसी अभ्यर्थियों को -24 तो किसी को -26 अंक आना बताया है। अब अभ्यर्थियों की चिंताएं बढ़ गई है और वे परेशान है। वहीं, आयोग के मुताबिक मूल्यांकन पूरा नहीं हुआ है। इस प्रकार के संदेशों में कोई सच्चाई नहीं है। वैसे दिसंबर-जनवरी के बीच रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button