ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राजस्थान के पाली में मादक पदार्थ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर हुआ ढेर

जयपुर। राजस्थान के पाली जिले में पुलिस कर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर मारा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात खिंवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो तस्कर एक कार में थे जिनका राजसमंद की एक पुलिस टीम पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि कार पाली के खिंवाड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक स्थान पर रुकी और तस्करों ने भागते समय पुलिस पर गोलियां चला दीं।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान तस्करों में से एक को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से फरार तस्कर की तलाश जारी

खिंवाड़ा के थाना प्रभारी घेवर राम ने कहा कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कार और कुछ नशीले पदार्थ जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो भाग गया उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button