ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

हमास के समर्थन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल , एक आरोपी गिरफ्तार

आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के आरोप में मंगलुरु से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु शहर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां जोकट्टे में रहने वाले जाकिर ने हमास को देशभक्त बताते हुए लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। इस वीडियो को पहले एक व्हाट्सऐप समूह पर साझा किया गया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया और इसे सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक स्तर पर साझा किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कब्रिस्तान में काम करता है और विश्व कब्रिस्तान संघ का सदस्य है।

मंगलुरु उत्तर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया और जाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जाकिर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। शहर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ शहर में कम से कम सात अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने पिछले सप्ताह दक्षिणी इजराइल में हमला कर दिया था, जिसके जवाब में इजराइल ने भी हमास के अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में इजराइल और गाजा पट्टी में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button