ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

गांव के 4 लोगों पर हत्या का आरोप, खेत में सब्जी काटने गया था किसान

सहारनपुर: गांव बीदपुर में एसएसपी विपिन ताडा पुलिस फोर्स के साथ।सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव बीदपुर में 2 पक्षों के बीच सोमवार की सुबह लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठियों से से पीटा। जिसमें 55 साल के शराफत की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर एसएसपी विपिन ताडा फोर्स के साथ पहुंचे। मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।धारदार हथियार से किया हमलामृतक शराफत के परिजन विलाप करते हुए।बीदपुर गांव में शराफत और नसीर का परिवार रहता है। दोनों भाइयों के पास 125 बीघा जमीन है। भाई नसीर के अनुसार, “सोमवार सुबह शराफत और नसीर खेत पर सब्जी काटने के लिए गए थे। साथ में नसीर के बच्चे दिल बहार, आमिर और सोहेल भी थे। सब्जी काटने के बाद बच्चों को जाने के लिए बोल दिया था। दोनों भाई खेत से घर लौट रहे थे।आरोप है कि गांव के ही मांगा, मनोज, कार्तिक और लवी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शराफत के सिर पर चोट लगने के कारण वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आरोपियों के पास धारदार हथियार और देशी तमंचे थे। हवा में फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए। हमले में सोहेल (18) और परवाज (20) भी घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नसीर का लड़का है सोहेल और अरबाज मृतक शराफत का लड़का है।”पुराना नहीं था कोई विवादइलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में घायल अरबाज काे ले जाकर भर्ती कराया।ग्रामीणों का कहना है, परिवार का किसी से भी विवाद नहीं था। वह अपने काम से मतलब रखते थे। यदि कई झगड़ा भी होता था तो शराफत समझाकर लड़ाई शांत कर देता था। लेकिन इन लोगों ने किस बात पर इस घटना को अंजाम दिया है। पता नहीं है।एसएसपी विपिन ताडा का कहना है, दो पक्षों में आज सुबह झगड़ा हुआ है। जिसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई है। अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

Related Articles

Back to top button