ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

चाणक्य के अनुसार इन 5 चीजों को हमेशा रखें साथ, बहुत आएंगी काम

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन रक्षा, सुरक्षा आदि से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। उनकी नीति आज भी प्रासंगिक हैं।यदि आप चाणक्य की कही हुई बातों को अपना लेते हैं तो आपको जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। इस तरह चाणक्य ने यह भी कहा है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किस चीजों का संग्रह करना चाहिए। आओ जानते हैं ऐसी ही 5 चीजें।1. अन्न- चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अन्न या अनाज का संग्रह करके रखना चाहिए। इसकी कमी नहीं होना चाहिए। यदि कोई अतिथि आए तो उसे भोजन अवश्‍य कराना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। अन्न का संग्रह संकट काल में काम आता है।
2. धन- चाणक्य नीति के अनुसार आपके संकटकाल में आपना धन बहुत काम आता है। अत: धन का संचय जरूर करना चाहिए। धन हमें मुश्‍किलों से बचाता है।
3. औषधी- चाणक्य नीति के अनुसार हमारे दैनिक जीवन में कई तरह की शारीरिक और मानसिक कठिनाइयां आती और जाती रहती है। ऐसे में कुछ जीवन उपयोगी औषधियों या दवाओं का संग्रह करके रखना चाहिए। यदि संकट काल में वक्त पर दवा नहीं मिलती है तो जातक का जीवन संकट में आ जाता है।
4. धर्म- सत्य से धर्म की रक्षा होती है और धर्म से इंसान की। चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों की सहायता करने और भगवान की आराधना करने से धर्म कमाया जाता है। मुश्‍किल वक्त में यही कमाया हुआ धर्म व्यक्ति को बचाता है।
5. गुरु का उपदेश- चाणक्य नीति के अनुसार गुरु का उपदेश या ज्ञान की बातें बहुत ही ध्यान से सुनकर संग्रह कर ली जाना चाहिए। गुरु के उपदेशों पर चरलकर ही व्यक्ति सभी तरह की समस्याओं से पार पा जाता है।

Related Articles

Back to top button