ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विजयपुर SDM कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर की पत्नी ने की आत्महत्या।

श्योपुर । विजयपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ आउटसोर्स कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें महिला ने पति से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला विजयपुर थाना इलाके की इकलौद कॉलोनी का है। जहां कविता कुशवाह नाम की महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी की। कविता ने छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है। कविता ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे पति उदयभान की वजह से नौकरी मेरे हाथ से निकल गई। मैंने शादी अपनी खुशी से नहीं बल्कि, परिवार वालों के कहने से की। तभी से वह मुझे पत्नी न समझकर दासी मानता हैं। यह घटना सुबह 5 बजे से रात 11-12 बजे तक अपने पति के आदेशों का पालन करती हूं। लेकिन अब बर्दाश्त से बाहर बात पहुंच गई है। मेरे पति मुझे तलाक देना चाहते हैं, लेकिन उदयभान मुझे क्या तलाक देगा मैं खुद ही उसे तलाक देकर हमेशा के लिए जा रही हूं। इतनी विनती है कि बच्चों को परेशान मत करना। उन्हें अच्छे से रखना, ऐसा पति किसी को भी नहीं मिले। *इनका कहना है* महिला के पास सुसाइड नोट मिला है इसकी जांच उसकी हैंड राइटिंग जांच करने के बाद कार्यवाही की जावेगी कि किसकी राइटिंग है उस आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। *अतुल कुमार सिंह एसडीओपी विजयपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button