ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

जल्द दौड़ेगी देश की पहली एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

मुंबई | मुंबईवासी जल्द ही देश की पहली वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। नागरिक परिवहन सार्वजनिक निकाय बेस्ट के बेड़े में डबल डेकर बसें को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।जनता के लिए सड़क पर उतरने से पहले वेट-लीज्ड ई-बस को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत किया जाएगा। यह बस उपनगरों में उन मार्गों पर चलने की संभावना है जहां वर्तमान में डीजल पर चलने वाली पारंपरिक डबल डेकर बसें संचालित होती हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा ने कहा कि उन्हें अगले 8-10 दिनों में 4 से 5 और डबल डेकर वातानुकूलित ई-बसें और ऐसी कुल 20 बसें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक डबल डेकर ई-बसों की संख्या 200 तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस जल्द ही यात्रियों को समर्पित की जाएगी। दक्षिण मुंबई और शहर के उपनगरों में डबल डेकर बस चलाई जाएगी। नई बसें डिजिटल टिकटिंग, सीसीटीवी कैमरे, लाइव ट्रैकिंग, डिजिटल डिस्प्ले और आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों का किराया वही होगा जो सिंगल डेकर एसी बसों के लिए लागू है।बेस्ट के अनुसार, डबल डेकर ई-बसों की यात्रियों को ले जाने की क्षमता उनके सिंगल डेकर समकक्षों की तुलना में लगभग दोगुनी है। नई बसों में बैठने की क्षमता 65 है और खड़े यात्रियों को मिलाकर ये 90 से 100 यात्रियों को ले जा सकती हैं। बेस्ट ने  अक्टूबर 2022 से सार्वजनिक सेवा में डबल-डेकर ई-बस शुरू करने की घोषणा की थी।

 

Related Articles

Back to top button