ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

ओड़िशा सीमा पर दो वाहनों से 63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त, पांच लोग हिरासत में

महासमुंद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा ग्राम टेमरी के पास दो वाहनों से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किया हैं। साथ ही रायपुर के दो व ओडिशा के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रायपुर के दो संदेही से 37 किलोग्राम और 92 प्रतिशत शुद्ध व पियोर चांदी 21.275 किलोग्राम और ओडिशा के तीन संदेही से 912 ग्राम सोने के व 11.149 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है।

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका के पास टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक वैन छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वैन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने पीछे डिक्की में रखे हुए बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के आभूषण थे। आभूषण का वजन करीब 37.600 कि.ग्रा. है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद टीम ने संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 58 थाना टिकरापारा रायपुर निवासी मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोशन (34) और सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास के निवासी देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया (32) हिरासत में लिया।

तीन संदेहियों से 40 लाख के आभूषण बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फार्चुनर कार क्रमांक में सवार ग्राम अमठा थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी ओडिशा निवासी शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल (40), राजाखरियार, थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर (48) एवं ग्राम चार बहाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी ओडिशा मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा (51) को हिरासत में लिया है। ये लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास उनके कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सोने चांदी के टूटे-फूटे 11.149 किलोग्राम जेवरात और नगदी रकम एक लाख रुपये मिले। जब्त आभूषण की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button