ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

कांग्रेस कब जारी करेगी राजस्थान में प्रत्याशियों की लिस्ट, CM अशोक गहलोत ने बताया

नई दिल्ली।  राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में 23 नवंबर को मतदान होगा। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा ने 9 अक्टूबर को 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी है।

बैठक में होगी प्रत्याशियों पर चर्चा

सीएम अशोक गहलोत से पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस अपनी सूची कब जारी करेगा। इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 अक्टूबर को सीईसी की मीटिंग होगी। तब हम प्रत्याशियों की लिस्ट को आखिरी रूप दे पाएंगे।’

गांव से लेकर शहर तक हमारी योजना के लाभार्थी

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से मुलाकात पर कहा कि मैं शिष्टाचार मुलाकात के लिए आया था। वह लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। हम लोग यहां पहुंचे हैं, उनके विश्वास की बदौलत है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक इलेक्शन की बात है गांव से लेकर शहर तक हर घर में हमारी योजना के लाभार्थी हैं। हमने जनता को महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास किया है।’

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि सोनिया गांधी प्रचार के लिए आए है। हमने बहुत कार्य किया है। सरकार बदलती है तो योजनाएं बंद हो जाती है, सरकार बदलने से काफी नुकसान होता है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम राज्य की जनता से कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने की अपील करते हैं।’

Related Articles

Back to top button