ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रात में कड़ाके की ठंड भी शुरू, सुबह रहता है कोहरा

अशोकनगर: अशोकनगर में दिसंबर शुरू होते ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। सीजन में पहली बार शुक्रवार शनिवार की सबसे सर्द रात रही रात के पारे में भी तेजी से गिरावट दर्ज हुई। पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। 1 दिन पहले रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था जिसमें 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। वहीं दिन का पारा भी काफी नीचे आ चुका है। इस समय 25 डिग्री सेल्सियस पर बना है। दिन में सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।सुबह के समय छाया कोहराशाम के समय से ही धुंध जैसी जमुना शुरू हो जाती है। जो सुबह के समय कोहरे का रूप ले लेती है। इस समय कोहरे ने रफ्तार पकड़ ली है और सुबह के समय 200 मीटर से अधिक दूरी तक दिखाई नहीं देता। 2 घंटे से अधिक समय तक घना कोहरा छा रहा है। जिसके बाद सूर्य की किरणों के साथ धीरे-धीरे हट जाता है। कोहरा घना होने की वजह से उसकी बूंदी जमने लगी थी। जैसे सुबह के समय अब अधिक ठंड सताने लगी है।सुबह के समय छाए हल्के बादलबीते 2 दिन से सुबह के समय हल्के बादल छा रहे हैं। जिसके कारण काफी देर तक सुबह धुंध जैसी दिखाई देती है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिन में मौसम साफ रहेगा। किसी भी प्रकार की मौसम में बदलाव नहीं होगी। दिन में तेज धूप निकलेगी और आगामी दिनों में ठंड तेजी से रफ्तार पकड़ी।

Related Articles

Back to top button