ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना सिटी कोतवाली पुलिस ने 06 पिस्टल 14 कट्टे व 10 जिंदा राऊंड व मोटरसाइकिल के साथ 02 आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुरैना । थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 32 बोर की 06 पिस्टल, 315 बोर के 14 कट्टे, 315 बोर के 06 जिन्दा राउण्ड 32 बोर के 04 जिन्दा राउण्ड एवं 01 मोटर साइकिल होण्डा साइन सहित 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध हथियार निर्माताओं एवं तस्करों अवैध शराब - मादक पदार्थों का निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने इनामी - फरारी बदमाशों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन मे निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए मुखविर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 08.10. 23 को निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली को जरिए मुखबिर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि जिला खण्डवा के किसी गाँव से अत्याधिक मात्रा में अवैध हथियार लेकर 02 बदमाश मोटर साईकिल से आ रहे ह जो अम्बाह - पोरसा में किसी व्यक्ति को उक्त अवैध हथियार खपाने के लिये देने वाले ह एवं वह व्यक्ति आगामी विधानसभा चुनाव में उक्त अवैध हथियारों को विक्रय कर अधिक मात्रा में मुनाफा कमाने की दृष्टि से लेकर आये है। मुखबिर की उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आमपुरा रोड व्ही.आइ.पी. तिराहा पर वाहन चैकिंग लगायी गई एवं 02 पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस मे टोल टैक्स मुरैना से आगे भेजा गया। पुलिस जवाना द्वारा दी गई सूचना पर आमपुरा तिराहा पर पुलिस फोर्स की मदद से उक्त मोटर साईकिल व 02 आरोपियो को घेरकर पकड़ा गया आरोपीगण के कब्जे से 32 बोर की 06 पिस्टल, 315 बोर के 14 देशी कट्टे 32 बोर के 04 जिन्दा राउण्ड, 315 बोर के 06 जिन्दा राउण्ड व 01 मोटर साइकिल होण्डा साइन को जप्त किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध5 / 25 ( 1 - AA), 25, 27 आम्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त पकडे गये आरोपीगण जौरा क्षेत्र के निवासी ह जिनमें से 01 आरोपी पर सट्टे के दो-तीन अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं आरोपीगण माल कहाँ से लाते थे एवं कहां खपाने जा रहे थे इस संबंध में आरोपीगण से पूछताछ की जा रही है। जप्त शुदा पिस्टल आरोपी द्वारा 20 हजार रूपये में खरगौन खरीदकर एवं यहां मुरैना क्षेत्र में दुगने से तिगुने दाम पर बेचा जात है। इसी प्रकार 315 बोर का देशी कट्टा तीन से चार हजार में खरीदकर 6-7 हजार बेचा जाता है। जप्त मशरूका - 32 बोर की 06 पिस्टल, 315 बोर के 14 देशी कट्टे, 32 बोर के 04 जिन्दा राउण्ड, 315 बोर के 06 जिन्दा राउण्ड व 01 मोटर साइकिल होण्डा साइन कुल कीमती 3,75,000/- रूपये का जप्त किया गया। सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में निरी, सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली मय स्टाफ उनि शिवम चौहान, प्रआर 139 जगमोहन थापक प्रआर547 अनिल दौहरे, प्रआर 765 सुनील यादव, प्रआर.855 सत्यवीर सिंह, आर07 रविन्द्र सिंह आर612 शिवप्रताप सिंह, आर196 अवधेश सिंह एवं सायबर सेल से उनि अभिषेक जादौन (प्रभारी सायबर) मय टीम उनि विवेक शर्मा, प्र.आर. 456 सुदेश कुमार, आर. 1018 रामकिशन सिंह आर 167 कुलदीप सिंह आर 866 शैलेन्द्र सिंह, आर 1058 प्रशान्त शर्मा, आर 551 राहुल कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button