ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आभूषण दुकान में महिलाओं का तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हुए लुटेरे

जबलपुर। जबलपुर के मझोली थानांतर्गत एक आभूषण की दुकान में महिलाओं का 2 लाख 80 हजार रुपये से भरा बैग कुछ युवकों ने लूट कर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं आभूषण खरीदने आई थी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है और रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे युवकों की तलाश की जा रही है।

महिलाओं ने बैंक से निकाले थे रुपये

मझौली बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों ने महिलाओं के रुपये से भरे बैग को लूटा और फरार हाे गए। महिला ने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले और उसे बैग में लेकर आभूषण की दुकान पहुंची। जहां बैग पीछे रखा इसी दौरान एक युवक ने झटके से बैग उठाया और बाइक में सवार होकर भाग गया। महिला और दुकानदार कुछ समझ पाते इससे पहले वे भागने में सफल हुए। मामले की शिकायत मझौली थाने में की गई है।

स्वसहायता समूह का था पैसा

थाना प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि दो महिलाएं स्वसहायता समूह का पैसा 2.80 लाख रुपये निकालकर बैग में लेकर आई। वे मझौली बाजार प्लाट में दुकान में आभूषण लेने लगीं। उन्होंने बैग अपने पीछे रखा। इस दौरान महिलाएं संतान संप्तमी के लिए चूड़ी देख रही थीं, तभी युवक आया और उसने बैग उठाकर फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ खोजबीन की गई। नाकेबंदी हुई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला देवरी गांव की हैं। फिलहाल पैसे खोने के डर से परेशान होकर वह अपने घर चली गईं। पुलिस ने मामला दर्ज करवाने के लिए उसे थाने में बुलवाया है।

Related Articles

Back to top button