ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

बीबीआरजी ग्रुप द्वारा भव्य साइकिल राइड रैली का सफल आयोजन

भोपाल। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में  कई आयोजन हुए। आज राजधानी भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप (बीबीआरजी) द्वारा वर्ल्ड लेवल पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2022 को वर्चुअल वॉक, रनिंग और साइकल राइड का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत डीबी मॉल से हुई। इस मौके पर बीबीआरजी ग्रुप के सभी राइडर्स समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जहां रैली को लेकर राइडर्स का जज्बा देखने लायक था वही इस इवेंट और रैली को हरी झंडी देने से पहले सभी ग्रुप मेंबर्स ने फोटो सेशन किया जिसके बाद देशभक्ति के आव्हान के साथ ये रैली डीबी मॉल से निकलकर पॉलिटेक्निक चौराहा पहुंची जिसके बाद वीआईपी रोड करबला पहुंची जिसके बाद रैली स्मार्ट रोड होते हुए माता मंदिर तक चली।इस इवेंट की जानकारी देते हुए बीबीआरजी ग्रुप के समन्वयक मनीष भदौरिया ने बताया कि भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है यहां प्रतिदिन कुछ खास इवेंट होते रहते हैं और कोरोना काल से सीख लेने के बाद हमने बीबीआरजी ग्रुप को इस वर्चुअल इवेंट के जरिए पूरे भारत व विदेश से जोड़ने की कोशिश की है। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए “फिटनेस का डोज़ एक घंटा रोज़” मुहिम ग्रुप द्वारा चलाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button