ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

इस मुस्लिम देश में है देवी का ऐतिहासिक मंदिर, यहां रामायण को कहते हैं ‘काकविन’

हमारे देश में देवी के कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर हैं। नवरात्रि (Navratri 2022) के दौरान इन मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ती है। इस बार ये पर्व 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया (Indonesia) में भी कई हिंदू मंदिर है, जो बहुत खास है। ऐसा ही एक मंदिर है पुरा तमन सरस्वती मंदिर (Pura Taman Saraswati Mandir)। ये मंदिर ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। ये मंदिर इंडोनेशिया के एक द्वीप बाली पर स्थित है। इस मंदिर को इंडोनेशिया का सबसे सुंदर और पवित्र मंदिर माना जाता है।

1952 में बना है ये मंदिर
बाली में स्थित पुरा तमन सरस्वती मंदिर अधिक पुराना नहीं है। इतिहासकारों के अनुसार, इसका निर्माण सन 1951 में शुरू हुआ और 1952 में ये मंदिर बनकर तैयार हो गया। वैसे तो इस मंदिर में कई देवी-देवताओं की कई मूर्तियां हैं, लेकिन मुख्यतः यह स्थान मुख्य रूप से देवी सरस्वती के लिए जाना जाता है। हिंदू धर्म की तरह यहां भी देवी सरस्वती को विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी कहा जाता है। यहां प्रतिदिन संगीत कार्यक्रम होते रहते हैं, जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ती है।

तालाब है प्रमुख आकर्षण
पुरा तमन मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण यहां का कमल तालाब और जल उद्यान है। ये मंदिर परिसर में ही स्थित है। इसीलिए इस मंदिर को जल पैलेस मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस तालाब में हजारों कमल के फूल खिले हुए नजर आते हैं। 19वीं शताब्दी में निर्मित पुरा तमन सरस्वती मंदिर उन सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जिन्हें उबुद के राजकुमार के दौर में बनाया गया था।

मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया में रामायण की झलक
इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है, इसके बावजूद यहां भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहां के लोगों के दिल में भगवान राम के लिए खास सम्मान है। इस देश के मुस्लिम रामायण को पूजनीय ग्रंथ मानते हैं। लेकिन भारत की रामायण और यहां की रामायण में काफी अंतर भी है। इंडोनेशिया में रामायण को ककनिक के नाम से जानते हैं। इसके रचयिता कवि योगेश्वर हैं।

Related Articles

Back to top button