ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर के डालर मार्केट से 18 लाख के मोबाइल चोरी, कैप-नकाब पहनकर घुसे बदमाश

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े इंदौर के मोबाइल मार्केट में चोरी की वारदात हो गई। नकाबपोश दो बदमाश आधे घंटे में 18 लाख रुपये कीमती डेढ़ सौ फोन चुरा ले गए। पुलिस को दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। चोर कैप और नकाब पहनकर आए थे। एमजी रोड़ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच छानबीन में जुटी है।

घटना जेल रोड़ स्थित डालर मार्केट की है। राजाबाग (लालबाग) निवासी नरेश मोटवानी (रिंकू) की हैलो मोबाइल के नाम से मोबाइल शॉप है। शनिवार रात रिंकू व कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे हाउस कीपिंग वाला विनोद नरवले सफाई के लिए आया तो रिंकू की दुकान (20) का शटर उचका हुआ देखा।

काउंटर से गायब थे डेढ़ सौ मोबाइल

सूचना मिलने पर रिंकू भी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन की तो काउंटर में रखे करीब डेढ़ सौ मोबाइल गायब थे। एमजी रोड़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दो युवक शटर उचकाते हुए नजर आ गए। दोनों ने काले रंग की कैप और रूमाल से मुंह ढंक रखा था। आरोपित बैग में मोबाइल ले जाते हुए भी स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

सात दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश

रिंकू के मुताबिक, मार्केट में करीब सवा सौ दुकानें हैं। एक गार्ड भी है, लेकिन वह सो रहा था। चोर सुतार गली से (पिछला दरवाजा) से आए थे। आरोपित बैग में टूल्स लेकर आए थे। शटर उचकाकर अंदर घुसे और अमित पंजवानी सहित करीब सात दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। रिंकू की दुकान का ताला टूट गया और आरोपितों ने काउंटर में रखे सारे फोन बैग में भर लिए। रिंकू के मुताबिक, आरोपित नए फोन छोड़ गए हैं। पुराने महंगे फोन ही चुराकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपित बाइक से आए थे, जिसे थोड़ी दूर खड़ी कर दी थी।

चौराहे पर खड़े थे पुलिसकर्मी

शहर के बीचोंबीच हुई चोरी ने पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है। वीक एंड पर पुलिस शहर के सभी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाती है। जेल रोड़ पर पुलिसकर्मी वाहन लेकर खड़े रहते हैं। इसके बाद भी चोर आसानी से डालर मार्केट से लाखों के फोन लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button