ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले हजारों नर्सिंग छात्र-छात्राओं का हल्ला बोल…! खून से लिखा सीएम के नाम पत्र, दे दी ये बड़ी चेतावनी

 खरगोन। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व खरगोन के हजारों नर्सिंग छात्र छात्राएं सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम खून से लिखा हुआ पत्र लेकर सड़को पर उतरे। करीब चार साल से नर्सिंग परीक्षाएं आयोजित नही होने के बाद नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद आक्रोशित छात्र छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के सामने चित्तौड़गढ़-भुसावल हाइवे को कुछ घंटो के लिए जाम कर दिया। खरगोन सहित पूरे प्रदेश में वर्ष 2020 से नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा का टाईम टेबल जारी नहीं करने से आक्रोश बढ़ने लगा है।

बार-बार टाले जा रहे परीक्षा कार्यक्रम से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को खरगोन जिला मुख्यालय पर प्रभावी प्रदर्शन किया। खरगोन के करीब 13 नर्सिंग कॉलेजो के लगभग दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं कुंदा तट स्थित गणेश मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नही मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने चित्तौड़गढ़ भुसावल हाइवे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जनरल प्रमोशन देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। जिससे करीब आधे घण्टे तक सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। हाइवे जाम के बाद पुलिस की चेतावनी के बाद सभी विद्यार्थियों द्वारा रास्ता खोला गया। धरना देने के बाद नर्सिंग विधार्थियो ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान परीक्षा नही तो वोट नही का नारा भी लगाया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि जल्द टाईम टेबल जारी करने के साथ ही परीक्षा के बाद समय पर परिणाम भी घोषित करें। नर्सिंग विद्यार्थियों का कहना है कि मप्र के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जहां विद्यार्थी एक ही क्लास में पढ़ रहे है। लेकिन मुख्यमंत्री हमारी मांगे नहीं मान रहे है। हमारी मांगे नहीं मांगी गई तो आने वाले चुनाव में बहिष्कार करेंगे। वही छात्राओ का कहना है कि 2020 से हमारी परीक्षा नही हुई है। ऐसे में हमारे माता पिता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button