ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

OYO के मालिक के बाद अब शार्क टैंक में नजर आएंगे ये बड़े बिजनेसमैन, फैंस हुए एक्साइटेड

इंदौर।  टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इस शो के पिछले दो सीजन काफी हिट रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन काफी चर्चा में रहा था। अब तीसरा सीजन भी अपने नए ट्विस्ट के साथ धमाल मचाने आ रहा है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में दो नए शार्क्स की एंट्री होने वाली है। इन दोनों ने ही पिछले कुछ सालों में बिजनेस वर्ल्ड में खूब नाम कमाया है। भारत में इन यंग बिजनेसमैन ने अपने बिजनेस आइडिया से एक अलग ही मुकाम हासिल किया।

जोमेटो के सीईओ होंगे नए शार्क

एक शार्क का नाम तो शो ने पहले ही रिवील कर दिया है। ये शार्क ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल हैं, जिनका प्रोमो बीते दिनों रिलीज किया गया था। वहीं, अब नए शार्क को लेकर भी खुलासा हो गया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 का दूसरा जज जोमेटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर के साथ सस्पेंस क्रिएट किया था। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी कर ऑफिशियली दीपिंदर का चेहरा रिवील कर दिया गया है। प्रोमो में दीपिंदर ब्लैक सूट में अपने बाकी शार्क अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर और अनुपम मित्तल के साथ नजर आ रहे हैं।

शुरू हुई शो की शूटिंग

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह शो जल्द ही सोनी लिव पर शुरू हो जाएगा। अभी तक इस शो की प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई है। शो के तीसरे सीजन में शार्क की कुर्सी पर बोट के को फाउंडर अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीता सिंह, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता शापर, शादी डाॅट काॅम के सीईओ अमित जैन, ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल और जोमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button