ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

‘मुहं चलाने और प्रदेश चलाने में फर्क है’, कांग्रेस नेता ने सीएम पर साधा निशाना…

धार। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज 5 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंची। वे यहां भारी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। इसमें इंदौर सहित 8 जिलों में आने वाली 5 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई है। प्रियंका जी आप ऐसे प्रदेश आई है जो चौपट प्रदेश है। जहां रोजगार, सुरक्षा, किसान बदमहाली में चौपट बना हुआ है। आज चुनाव प्रदेश का नव निर्माण करेगा। हमारे प्रदेश मे बहुत बड़ी चुनोती है। 1 करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। पैसे दो, काम करवा लो, हर चीज में घोटाला.. शिवराज सिंह जवाब दो। आपने कोरोना में प्रदेश को मौत दी।

वहीं पूर्व सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा ​कि सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों पर देश मे मध्यप्रदेश में हो रहे है। 18 साल बाद शिवराज जी को बहने, कर्मचारी, युवा याद आ रहे हैं। आपके आंख, कान ,नहीं चलते, लेकिन आपका मुंह बहुत चलता है। मुहं चलाने और प्रदेश चलाने में फर्क है। शिवराज जी, नारियल लेकर घूमते है, सड़क के लिए नारियल फोड़ते है नारियल तो फूटता नहीं लेकिन सड़क जरूर टूट जाती है। छुपाना, दबाना और दबाना यही शिवराज सिंह ने सिखा है। हमनें 1 हजार गौ शाला बनाई। कौन सा पाप हमनें किया। हमारा प्रदेश 5 राज्यों से घिरा है, रोजगार नहीं आता क्यों की यहां भरोसा नहीं है।

Related Articles

Back to top button