ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

पाकिस्तान टीम नीदरलैंड्स से हार जाएगी दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बाबर आजम के नेतृत्व में खेल रही पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी बात कही है। नसीर ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी बताई है।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने का प्रमुख दावेदार

पाकिस्तान को विश्व कप प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, लेकिन एशिया कप में खराब प्रदर्शन के कारण काफी आलोचना हुई है। यही कारण है कि पाक टीम के प्रदर्शन को लेकर उनके फैंस आश्वस्त नहीं है। हालांकि टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी हैं। जो अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। पिछले वनडे विश्व कप पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच सका था।

पहला मैच हार सकती है पाकिस्तान?

पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ होगा। नासिर हुसैन ने कहा कि पाक टीम अप्रत्याशित रूप से हारने या अचानक मैच जीतने के लिए जानी जाती है। पाकिस्तान ने बड़ी टीमों को हराया है, लेकिन कई बार छोटी टीमों से हारी है। नासिर ने कहा कि इस वजह से नीदरलैंड्स पाकिस्तान को मैच में हरा सकती है।

नासिर हुसैन ने पाक टीम को लेकर ऐसा क्यों कहा?

नासिर हुसैन ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की विश्व कप की शुरुआत हार से होगी। पाक का पहला मैच 6 अक्टूबर को है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे (पाकिस्तान) बहुत अच्छी टीम है। वे पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने वाले हैं, लेकिन उसमें हार सकते हैं। आप इसका उदाहरण पिछले टी20 विश्व कप में देख सकते हैं। पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली थी, लेकिन अचानक फाइनल में पहुंट गए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका गेम देखने लायक होगा।

Related Articles

Back to top button