ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

परदेशीपुरा शिवधाम में होगा तर्पण अनुष्ठान, सुखलिया में होगी भागवत कथा

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 3 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह श्राद्ध पक्ष तर्पण के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होंगे। इसमें परिजन अपनों को याद कर विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन करेंगे। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन होगा।

– सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा कथावाचक पं. पवन तिवारी काटाफोडवाले के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे शालीमार बंगलो, सुखलिया में होगी। इसमें प्रसंग के अनुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भागवताचार्य पं.शुकदेव महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा बक्षीबाग कालोनी में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

– राधारानी ग्रुप द्वारा श्रीमद भागवत कथा आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें कथा वाचक आशुतोष शास्त्री महाराज दोपहर 3 बजे से संबोधित करेंगे। कथा में विभिन्न उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button