मुख्य समाचार
मुरैना : बागचीनी थाने में पदस्थ ASI ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या।
मुरैना के बागचीनी पुलिस थाने में पदस्थ ASI राकेश यादव ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही ASP अरविंद सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाश को उतरवा कर PM के लिए भिजवाया। ASI राकेश यादव की उम्र लगभग 56 वर्ष थी। वे 1 साल पहले ही बागचीनी थाने में स्थानांतरित होकर आए थे। वे लंबे समय तक मुरैना कोतवाली थाने में पदस्थ रहे हैं। वे अकेले ही क्वार्टर में रह रहे थे। ASI राकेश यादव के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। दोनों की शादी कर चुके थे। 4 साल बाद उनका रिटायरमेंट होना था। इन कारणों से एएसआई ने फांसी लगाई फिलहाल यह जांच का बिषय है ।
