ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

मुरैना: ऑटो और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर आधा दर्जन लोग हुऐ घायल।

मुरैना के दिमनी क्षेत्र के बड़े गांव के पास मैक्स गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में 6 लोग बैठे हुए थे। इस घटना में सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दिमनी थाना पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंची। घटना शनिवार रात 10 बजे के लगभग की है। आधा दर्जन लोग ऑटो में बैठकर मुरैना से मिरघान की जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी के चालक ने आटों में सामने से टक्कर मार दी। बड़े गांव के पास हुई इस दुर्घटना में ऑटो पलट गई तथा उसमें बैठे सभी आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लोगों ने दिमनी थाना पुलिस को फोन से खबर कर दी। घटना की सूचना पाते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस की गाड़ी में जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इन घायलों में हरेन्द्र पुत्र भुल्लन, उम्र 28 वर्ष, निवासी मिरघान, अशोक पुत्र मुंशी सिंह जादौन, उम्र 53 वर्ष, निवासी घुरघान, प्रदीप पुत्र सुरेश जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गंगापुर भटारी, भीमा पुत्र ओमप्रकाश बाल्मीक, उम्र 17 वर्ष, निवासी घुरघान, हरकिशन पुत्र चक्रपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी खड़ियाहार तथा सचिन पुत्र विजय कुमार, निवासी घुरघान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button