ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े काम, अक्टूबर महीने में 16 दिन रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की सूची

नई दिल्ली। आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर महीने के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। आइए जान लेते हैं आपके शहर में अक्तूबर महीने में किस-किस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि अगर किसी दिन पंजाब में बैंकों को छुट्टी हो तो उस दिन महाराष्‍ट्र में भी बैंक बंद रहें।

अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की सूची

1 अक्टूबर 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर, 2023 गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
8 अक्टूबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 अक्टूबर, 2023 महालया के कारण कोलकाता और दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
15 अक्टूबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा।
18 अक्टूबर 2023 कटि बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंकों में अवकाश रहेगा।
22 अक्टूबर 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
24 अक्टूबर, 2023 दशहरा के कारण हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक, में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर, 2023 लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के कारण कोलकाता समेत पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर, 2023 पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर, 2023 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद में बैंकों में अवकाश रहेगा।

Related Articles

Back to top button