ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

आज प्रदेशभर में मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान, भाजपा पदाधिकारी देंगे स्वच्छता का संदेश

 प्रदेश भर में रविवार को स्वच्छता अभियान मनाया जाएगा। इसके तहत भोपाल में मंत्रालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सुबह 10 बजे शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रेमपुरा घाट और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद हुजूर विधानसभा के बैरागढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। गौरतलब है कि यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। प्रदेश भर में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

चौरसिया, रजक और कायस्थ समाज के कार्यक्रम में आज शामिल होंगे कमल नाथ

चौरसिया, रजक और कायस्थ समाज के कार्यक्रम में आज शामिल होंगे कमल नाथ भोपाल (राज्य ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ रविवार को कई समाजों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे भेल दशहरा मैदान में चौरसिया समाज का महाकुंभ हो रहा है। यहां शामिल होने के बाद कमल नाथ दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में परिवर्तन यात्रा एवं रजक समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह एक बजे पिछड़ा दलित विकास महासभा के कार्यक्रम में समन्वय भवन में भाग लेंगे। शाम छह बजे एक होटल में कायस्थ सम्मेलन में हिसा लेंगे।

Related Articles

Back to top button