ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला, लॉ की छात्रा को धमकाया, अब इतनें लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज, यहां पढ़ें पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां इंदौर की खजराना पुलिस ने विजय नगर में रहने वाली एक महिला के खिलाफ धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कार्रवाई की है। महिला एक लॉ की स्टूडेंट का लगातार पीछा कर उस पर आए दिन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती है।

तीन दिन पहले भी महिला ने लॉ की स्टूडेंट और उसकी सहेली को रोका और धमकाया। इस पर पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस धमकाने वाली महिला की तलाश कर रही है।

इस मामले पर एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मुताबिक 26 साल की युवती ने मंगलवार को थाने आकर बताया कि रफीकुनिशा उर्फ सना उर्फ पायल खान निवासी सत्यम विहार कॉलोनी मैरीयट होटल के पीछे विजय नगर उस पर आए दिन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता लॉ की स्टूडेंट है और मूल रूप से सोनकच्छ की रहने वाली है। इंदौर में तीन साल से पढ़ाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button