ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

ऑस्ट्रेलिया का रनों का पहाड़ भारत को मैच जीतने के लिए लगानी होगी ताकत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 352/7 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 353 रनों की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिशेल मार्श ने 96 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ 74 और मार्नस लाबुशेन 72 रन पर आउट हुए। वहीं, डेविड वार्नर के बल्ले से 56 रन निकले। भारत की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत दी। डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 78 रन जोड़े। वार्नर ने 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 56 रन बनाए। वहीं, मिशेल सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 84 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मिशेल मार्श ने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। मिशेल कुलदीप यादव की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे।

इसके बाद डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने टीम को संभाला। स्मिथ ने 61 बॉल पर 74 रनों बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। स्टीव को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंदों पर 9 चौकें की मदद से 72 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के अन्य बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके। इसलिए टीम 400 रन तक पहुंचने के चूक गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवैल, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, तनवीर सेंघा, जोश हेजलवुड।

Related Articles

Back to top button