ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

Waheeda Rehman को इस साल का दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पढ़िए एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। गुजरे जमाने की अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस वर्ष के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।’

वहीदा रहमान 1950, 60 और 70 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने न केवल अपने सदाबहार अभिनय और कमाल की खूबसूरती से, बल्कि अपने अद्भुत नृत्य कौशल से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

वहीदा रहमान के नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं, जिससे वह अपने समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।

बहुत कम लोगों को पता है कि वहीदा रहमान का कभी भी अभिनेत्री बनने का इरादा नहीं था, बल्कि वह एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद आजीविका कमाने के लिए उन्हें सिनेमा की ओर रुख करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button