ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीन दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी, डायवर्ट रहेगा आवागमन

भोपाल। पीपुल्स माल के पीछे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा वाचन के चलते मंगलवार से तीनों दिनों तक करोंद क्षेत्र में यातायात बदली रहेगी। कार्यक्रम को देखते हुए नगरीय यातायात पुुलिस ने मार्ग डायवर्सन व्यवस्था का प्लान तैयार किया है।

इस प्रकार रहेगी डायवर्सन व्यवस्था

– कथा के दौरान अनुमति प्राप्त भारी वाहन का प्रवेश करोंद चौराहा से पीपुल्स माल की ओर एवं भानपुर चौराहा से पीपुल्स माल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

– बेस्ट प्राईज तिराहा से भानपुर रोटरी तक के मार्ग पर कथा में आने वाले श्रद्धालुगणों की संख्या अधिक होने पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस दौरान बेस्ट प्राईज तिराहा तथा भानपुर रोटरी से यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

– मीनाल रेसीडेंसी, अयोध्या बायपास से करोंद, गांधीनगर की ओर जाने वाले वाहन भानपुर चौराहा से चौपड़ाकला मार्ग से नये बायपास का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

– गांधीनगर की ओर से मीनाल, अयोध्या बायपास की ओर जाने वाले वाहन करोंद चौराहा से लांबाखेड़ा बायपास चौराहा होकर नए बायपास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

– विदिशा से भोपाल की ओर आने वाली बसें चौपड़ा बायपास से कोकता होते हुये पटेलनगर से आइएसबीटी बस स्टैंड अथवा चौपड़ा बायपास से मुबारकपुर होकर गांधीनगर, लालघाटी, हलालपुर बस स्टैण्ड तक ही जा सकेंगी।इधर, विदिशा से विदिशा की ओर से आने वाला अन्य यातायात जो कार्यक्रम में नही जाकर भोपाल शहर में जावेगा, वह चौपड़ा बायपास से कोकता, पटेल नगर, रत्नागिरी होकर शहर में जा सकेगा अथवा चौपड़ा बायपास होकर मुबारकपुर से गांधीनगर, लालघाटी होकर शहर में जा सकेगा।

– सीहोर से भोपाल की ओर जाने वाली बसें केवल हलालपुर बस स्टैण्ड तक ही आ जा सकेगी।यदि इन बसों को नरसिंहगढ़, विदिशा, सागर की ओर जाना है तो मुबारकपुर होकर नरसिंहगढ़, विदिशा की ओर जा सकेंगी।

Related Articles

Back to top button