ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

तपिश बढ़ी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार

भोपाल। अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बीपरजाय और तीव्र होकर उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने लगा है। उधर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवा का रुख भी अभी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सागर में 4.8, भोपाल में दो, नर्मदापुरम में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान सागर संभाग में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि हवाओं के साथ कुछ नमी भी आने से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। नतीजतन, दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं। हालांकि किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे गर्मी के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उधर मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को शहर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button