ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव सोमवार से, कालेजों के 300 विद्यार्थी लेंगे भाग

इंदौर। उच्च विभाग के निर्देश पर अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव सोमवार से शुरू होने जा रहा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी मिली है। तीन दिन तक चलने वाले युवा उत्सव में 22 विधाओं में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विभिन्न कालेजों के 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सारी प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर के अध्ययनशाला व सभागृह में करवाई जाएगी।

जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव 25 से 27 सितंबर तक होगा। इसमें वाद-विवाद, रंगोली, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नमंच पेंटिंग, नृत्य, गायन, समूह गायन, वन एक्ट प्ले, माइम, वेस्टर्न म्यूजिक सहित 22 विधाएं रखी गई हैं। विश्वविद्यालय और अग्रणी कालेजों ने मिलकर समिति बनाई है। 25 सितंबर को खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय सभागृह में युवा उत्सव का शुभारंभ होगा। कुलपति डा. रेणु जैन की मौजदूगी में प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी।

पहले दिन होंगी ये प्रतियोगिताएं

पहले दिन शास्त्रीय एकल गायन, एकल गायन सुगम, शास्त्रीय एकल स्वर वाद्य, पाश्चात्य गायन, पाश्चात्य गान, प्रश्न मंच लिखित, प्रश्न मंच मौखिक, भारतीय समूह गान से जुड़ी प्रतियोगिता रखी है। इन्हें करवाने की जिम्मेदारी माता जीजाबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, गुजराती साइंस कालेज, निर्भय सिंह पटेल, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय को सौंपी है।

निर्णायकों का पैनल बनाया

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे प्रविष्टियां जमा करना होगी। छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी का कहना है कि जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए निर्णायकों का पैनल भी बना लिया है।

Related Articles

Back to top button