ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

भाजपा की वर्चुअल तैयारी, FB पर हर विधानसभा का पेज, वाट्सएप पर फोकस

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने इंटरनेट मीडिया पर चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश से लेकर विधानसभा क्षेत्र स्तर तक “वार रूम” तैयार कर लिए हैं।

राजधानी भोपाल में जहां दो सौ लोगों की टीम 24 घंटे मोर्चा संभाल रही है। वहीं पार्टी के संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए 57 जिलों में 21-21 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इसके नीचे विधानसभा क्षेत्र स्तर पर छह-छह कार्यकर्ताओं की टीम इंटरनेट मीडिया में जिले और प्रदेश से आई सामग्री, वीडियो, आडियो को प्रसारित करेगी। इसी तरह पार्टी ने सबसे बड़ी फौज बूथ स्तर पर तैयार की है।

कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्‍मेदारी

प्रदेश के 64 हजार 523 बूथों पर पार्टी के इंटरनेट मीडिया का काम करने के लिए प्रति बूथ दो-दो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी के आइटी सेल ने बाकायदा वर्चुअल प्रशिक्षण भी दिया है। पार्टी की रणनीति के तहत हर बूथ पर कम से कम दो वाट्सएप ग्रुप तैयार किए गए हैं। पहला ग्रुप मतदाताओं को पार्टी के घोषणा पत्र व हर गतिविधि से अवगत कराएगा तो दूसरा पार्टी कार्यकर्ताओं का होगा। भाजपा के इंटरनेट मीडिया की मॉनिटरिंग का काम केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं की रैंकिंग भी तैयार कर रही एजेंसी

भाजपा इंटरनेट मीडिया पर अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से काम कर रही है। उसके द्वारा छह महीने पहले ही सुघोष अभियान चलाकर सभी कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया में काम करने का प्रशिक्षण दे दिया था। बूथ और मंडल से ऊपर दस हजार शक्ति केंद्र भी बनाए गए हैं। उसके फेसबुक फालोअरों की संख्या भी कांग्रेस से ज्यादा है।

मामला केवल कागजों में योजना बनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि पार्टी ने इसकी मॉनिटरिंग के लिए अलग से एक एजेंसी को काम दिया है। जो बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की रैंकिंग भी जारी कर रही है। भाजपा का लक्ष्य इंटरनेट मीडिया के जरिए पांच करोड़ लोगों तक पहुंचने की है।

भाजपा के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख हो चुकी है। जबकि एक्स पर 12,53,241 फालोअर हैं। इसके मुकाबले कांग्रेस कुछ कमजोर दिखती है। कांग्रेस के 8.81 लाख फेसबुक फॉलोअर्स हैं जबकि एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या 12,17,031 है।

वाट्सएप पर बहस

पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई है कि जिस वाट्सएप ग्रुप पर राजनीतिक बहस चल रही हो ,उस में वे भी सक्रिय हो जाएं और पार्टी का पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। जवाब देने में संयम बरतें। सकारात्मक जवाब दें और किसी भी सूरत में अभद्रता न करें। आइटी सेल ने कहा है कि सबसे ज्यादा नजर और सक्रियता वाट्सएप ग्रुपों में रहेगी।

दो सौ विशेषज्ञों की टीम

राजधानी भोपाल में पार्टी ने दो सौ ऐसे विशेषज्ञों की टीम तैयार की है जो अलग अलग विषयों के विशेषज्ञ हैं। इनमें रिसर्च कर वीडियो बनाने से लेकर उसे अपलोड करने वाले लोग शामिल हैं। “वार रूम ” में एक शानदार स्टूडियो भी तैयार किया गया है। टीम में तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ समाचारों की समझ रखने वालों को भी स्थान दिया गया है। कुछ पत्रकारों को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी में लगातार इंटरनेट मीडिया के कार्यकर्ता प्रशिक्षण, परिश्रम के साथ परिणाम देकर सक्रिय हैं। बूथ से लेकर केंद्रीय स्तर तक हम जनता का राजनीतिक शिक्षण कर रहें हैं। कांग्रेस उधार के फॉलोअर्स के साथ में मध्य प्रदेश में कितनी भी नकारात्मक पोस्ट और भ्रम जाल खड़ा करने का प्रयास करें लेकिन वह हर बार उसी में उलझ रही है।

भाजपा के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और हितग्राही समर्थक शुभचिंतक भी लगातार पक्ष में अभियान चलाए हुए हैं। भाजपा की एक स्वाभाविक फॉलोइंग भी है। इंटरनेट मीडिया भाजपा के लिए जनता तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम रहा है, जिसका उपयोग हम लगातार कर रहे हैं। – रजनीश अग्रवाल, भाजपा आइटी सेल के प्रभारी

Related Articles

Back to top button