ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का नया वीडियो आया सामने, अमरण आनशन की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

भोपाल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सरकार को चेतावनी देते नजर आ रही है। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन के साथ रजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें ये वहीं डिप्टी कलेक्टर है जिसे अपने घर के उद्धाटन के लिए छुट्टी न मिलने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था।

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे एक बार फिर चर्चा में हैं, दरअसल निशा ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन भरेंगी और चुनाव भी लड़ेंगी। अगर सरकार या किसी ने भी उन्हें रोका तो वे आमरण अनशन करके अपने प्राण त्याग देंगी। खबर है कि निशा बांगरे बैतूल की आमला सीट से चुनावी मैदान में दांव खेल सकती हैं। निशा बांगरे ने कहा है कि कुछ भी हो जाए वे विधानसभा चुनाव में नामांकन भरेंगी और चुनाव भी लड़ेंगी। अगर तब भी उनका नामांकन जानबूझकर खारिज किया जाता है, या उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाता है। तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वे आमरण अनशन कर अपने प्राण त्यागना पसंद करेंगी, लेकिन अपने उद्देश्य से नहीं भटकेंगी। बता दें निशा बांगरे ने ये बाते एक वीडियो जारी कर कही है।

Related Articles

Back to top button