ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

Vivah Panchami 2023: खरमास में 17 दिसंबर को मनाई जाएगी विवाह पंचमी, इस दिन भूलकर न करें ये काम

इंदौर। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि त्रेता युग में विवाह पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। हर साल विवाह पंचमी तिथि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 16 दिसंबर को रात 08 बजे से शुरू होगी और 17 दिसंबर को शाम 05.53 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि मान के अनुसार विवाह पंचमी 17 दिसंबर को ही मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 16 दिसंबर को सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इस कारण खरमास की शुरुआत हो जाएगी और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।

ऐसे करें भगवान राम व माता सीता की पूजा

  • एक चौकी पर भगवान राम व माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
  • विवाह पंचमी पर व्रत का संकल्प लें।
  • घर की साफ-सफाई के बाद विधि-विधान के साथ पूजा करें।

अविवाहित युवतियां करें जानकी मंत्र का पाठ

जिन युवतियों के विवाह में देरी हो रही है या विवाह में किसी भी तरह की बाधा आ रही है तो ऐसे युवतियों को अच्छे वर की प्राप्ति के लिए जानकी मंत्र का जाप करना चाहिए। विवाह पंचमी के दिन इन जानकी मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

ऊँ जानकी वल्लभाय नमः

ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे, भुमिजायै धीमहि।

तन्नो सीता: प्रचोदयात् ।।

विवाह पंचमी पर न करें ये काम

विवाह पंचमी पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर विवाह करना शुभ नहीं माना जाता। पौराणिक मान्यता है कि इस तिथि पर विवाह करने से दंपत्ति के जीवन में बहुत कष्ट आते हैं, क्योंकि प्रभु राम और माता सीता के जीवन में भी बहुत अत्यधिक कष्ट आए थे। विवाह पंचमी के दिन भक्तों को तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button