ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, क्षेत्र में पसरा कीचड़, पाश कालोनी के हाल बद से बदतर

सागर। शिवाजी वार्ड क्रमांक पांच में वैशाली नगर से जुड़ा पटेल नगर बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह इलाका शहर के पाश कालोनी में आता है, लेकिन यहां के हाल गांव से भी बदतर है। वार्ड में पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। इससे यह घरों से बहने वाली निकासी का पानी सड़कों पर ही समा जाता है। इससे कीचड़ से गलियां सन जाती हैं।

वार्ड में रहे लोगों का कहना है कि पार्षद हेमंत यादव को इस संबंध में कई बार अवगत कराया, लेकिन आज तक इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हमारे क्षेत्र से सटी वैशाली नगर व स्नेह नगर में सभी तरह की सुविधाएं हैं, लेकिन हमारे यहां लोग परेशान हैं। कालोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की कीचड़ में तब्दील है। सड़क पर निकासी का पानी बहता है। इससे वाहन चालकाें को परेशानी होती है। रात के समय वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है।

आए दिन होते हैं हादसे

यहां रहने वाले जगत पटेल का कहना है कि कालोनी की ओर जाने वाली सड़क इतनी उबड़-खाबड़ है कि इस पर आए दिन हादसे होते हैं। बीते दिन ही एक महिला वाहन चलाते समय कीचड़ में गिर गई। गनीमत यह रही की उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पटेल के मुताबिक इस कालोनी की बदहाली पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह सड़क लंबे समय से बदहालपटेल नगर को जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। आसपास बने घरों की निकासी के पानी के बहाव के लिए नाली नहीं बनी। इसीलिए यह पानी सड़क पर ही भर जाता है। कीचड़ होने से यहां मुरम डाली दी गई थी लेकिन ज्यादा पानी निकासी होने से यह मुरम भी कीचड़ में बदल गई। अब स्थिति ज्यादा बिगड़ गई।

पास की ही वैशाली नगर में सड़कें दो-दो बार बन चुकी हैं। वहां पानी निकासी के लिए नालियां भी बेहतर है, लेकिन हमारी कालोनी की उपेक्षा की जा रही है। इससे दर्जनों परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। पानी निकासी के लिए नालियां बन जाएं तो स्थिति में सुधार होगा। इसकी मांग भी नगर सरकार से की है। -पवन पटेल, स्‍थानीय

Related Articles

Back to top button